लाडली बहना योजना- कहीं सर्वर डाउन तो कहीं लटके ताले, परेशान हो रही महिलाएं

Share

13HREG455 लाडली बहना योजना- कहीं सर्वर डाउन तो कहीं लटके ताले, परेशान हो रही महिलाएं

भोपाल/नरसिंहपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना का कार्य शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन कई जगह सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन फॉर्म भरने में महिलाओं को खासी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि लाडली बहना योजना के लिए ई-केवाईसी हो या फिर आधार अपडेशन का कार्य महिलाओं के लिए अभी भी मुसीबत बना हुआ है। राजधानी भोपाल से लेकर दूसरे जिलों में यही हाल है। यहां ई-केवाईसी केंद्रों पर सर्वर की समस्या आ रही है। इस कारण महिलाओं को अपने काम छोड़कर दिनभर सेंटरों पर इंतजार करना पड़ रहा है, तो वही आधार अपडेशन में केंद्रों की कमी के चलते महिलाए तंग हो रही हैं।

यही नजारा भोपाल के अयोध्या नगर स्थित मंगल भवन में देखने को मिल जहां पिछले तीन दिनों से सर्वर डाउन चल रहा है मुश्किल से दिनभर में कुछ ही महिलाओं के फार्म भरे जा रहे हैं। यही हाल बैंकों में देखने को मिल रहा है जहां महिलाओं को आधार खाते से अपडेट कराने के घंटों लाइन में लगाना पड़ रहा है।

यहीं नजारा नरसिंहपुर जिले के करेली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लिंगा पिपरिया में घोर लापरवाही बरती जा रही है। जहां पंचायत में फार्म भरने के दौरान पंचायत में ताला जड़ा हुआ है। बहनों को जब पचायत में आती है तो पंचायत बंद होने से वापिस जाना पड़ रहा है और चक्कर काटते -काटते बहनें परेशान हैं । इस लिंगा पिपरिया पंचायत में ग्रामीणों ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को अपनी परेशानियां से अवगत था इसके बाद भी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।

यहां लोगों का कहना है कि रोजगार सहायक अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं, क्योंकि इनकी शिकायत होने पर इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कब आना कब जाना लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।