अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट : हरिकेन और विंग्स ने दर्ज की जीत

Share

11HSPO14 अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट : हरिकेन और विंग्स ने दर्ज की जीत

देहरादून, 11 अप्रैल (हि.स.)। अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हरिकेन और विंग्स ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

दिन का पहला मैच सचिवालय हरिकेन और सचिवालय लायंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सचिवालय हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों मे 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। नूर मोहम्मद ने शानदार शतक लगाते हुए 110 रन बनाए, जबकि सुनील ने 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मदन, प्रमोद संदीप और धीरेंद्र ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में सचिवालय लायंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। मदन ने 61 संदीप ने 29 और रविंद्र ने 19 रन बनाए। विनोद शर्मा ने चार, सुनील ने दो और अनुज चमोली ने एक विकेट लिया। मैच हरिकेन ने 42 रनों से जीता। मैच जीत लिया। नूर मोहम्मद और सुनील को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच दिया गया। मदन को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।

दिन का दूसरा मैच सचिवालय विंग्स एवं सचिवालय सुपर किंग्स के बीच खेला गया । सचिवालय विंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। अजीत ने 61,सुंदर ने 50 और अरुण ने 44 रन बनाए। नरेश ने तीन, मनदीप राकेश, विपिन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सचिवालय सुपर किंग्स की टीम 18.2 ओवरों में 161 रन पर ऑल आउट हो गई। हरीश ने 42,विक्रम राणा ने 22 और विपिन ने 22 रन बनाए। महेश ने तीन और प्रमोद ने दो विकेट लिए। यह मैच सचिवालय विंग्स ने 42 रनों से जीता।

मैन ऑफ द मैच अजीत जरदारी को और फाइटर ऑफ द मैच नरेश को दिया गया।