हर घर नल योजना से ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी में होगा बड़ा बदलाव : मेनका गाँधी

Share

01HREG400 हर घर नल योजना से ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी में होगा बड़ा बदलाव : मेनका गाँधी

सुलतानपुर, 01 अप्रैल(हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी शनिवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम सचिवों ग्राम प्रधानों के एक दिवसीय सम्मेलन एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान मेनका संजय गांधी ने केन्द्र सरकार की तमाम योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय,आवास , गैस कनेक्शन, बिजली, आयुष्मान कार्ड देकर गरीबों की जिंदगी को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल योजना ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाएगी।

उन्होंने कहा 2024 तक हर घर नल योजना से जिले के सभी 1634 गांव संतृप्त हो जाएंगे। जल जीवन मिशन की जल सखी आबिदा वालों ने बताया कि इंडिया मार्का नल व कुओं के जल की अशुद्धता की जांच कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।