07HREG385 ग्वालियर: श्री बालाजी महाराज का चल समारोह निकला
ग्वालियर, 07 अप्रैल (हि.स.)। श्री बजरंग बाल मण्डल द्वारा श्री बालाजी महाराज का भव्य चल समारोह शुक्रवार की शाम निकाला गया। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया।
चल समारोह में बालाजी महाराज को आकर्षक पालकी में विराजमान किया गया। यह चल समारोह पुराना हाईकोर्ट से शुरू होकर दाल बाजार, नया बाजार, महाराज बाड़ा, गस्त का ताजिया, राम मंदिर होता हुआ मैनावाली गली पर संपन्न हुआ। चल समारोह में विभिन्न आकर्षक झांकियां सभी का मन मोह रही थीं। चल समारोह जिस-जिस स्थान से गुजरा वहां-वहां उसका भव्य स्वागत किया गया। चल समारोह में अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज पुजारी संघ के प्रदेश महामंत्री गौरव जी महाराज, महंत बलवीर गिरी महाराज आदि संत उपस्थित थे। इसी क्रम में 8 अप्रैल शनिवार को भजन संध्या, छप्पन भोग और विशाल भण्डारे का आयोजन सायं 6 बजे से किया जाएगा।