ग्वालियर: विधायक ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

Share

17HREG422 ग्वालियर: विधायक ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

ग्वालियर, 17 अप्रैल (हि.स.)। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड 57 के नल वाली गली में विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सोमवार को भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एम.आई.सी. के प्रभारी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद अवधेश कौरव मौजूद रहे। अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन कोटिया ने की।

इस मौके पर विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि आप लोगों की मांग पर इस सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, इस सामुदायिक भवन निर्माण से आप सभी को किसी भी तरह के कार्यक्रम करने के लिये परेशान नही होना पड़ेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, पार्षद सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, धीरेन्द्र कुमार, टिंकू परिहार, अवधेश साहू, विनोद विजपुरिया, नरेश शर्मा, राधेश्याम सविता, संतोष कुमार सेन, लाले सविता, राहुल कोटिया समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।