अनूपपुर: रुई गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Share

07HREG285 अनूपपुर: रुई गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

अनूपपुर, 7 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बिजुरी नगर में मुख्य बाजार में बने रुई गोदाम में अचानक शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। गोदाम में लगी भीषण आग पर बिजुरी नगर पालिका के फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, बिजुरी नगर पालिका के मुख्य बाजार में स्थित कृषि उपज मंडी के भवन में लोगों ने रुई गोदाम और कपड़े के व्यवसाय से जुड़े लोगों ने गोदाम बना रखा है। भवन के पीछे की तरफ से आग लग गई। जहां रुई रखी हुई थी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को दी। जिस पर दमकल की गाड़ी के साथ पार्षद और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। एक अनुमान के मुताबिक करीब 1 लाख रुपये के आसपास की रूई जलकर खाक हो चुकी है। आग लगने का कारण अज्ञात है। गनीमत रही कि मुख्य मार्ग पर आग लगने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आसपास कई दुकानें एवं घर था, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।