मप्र के जबलपुर व उमरिया समेत कई क्षेत्रों में भूकंप

Share

02HNAT16 मप्र के जबलपुर व उमरिया समेत कई क्षेत्रों में भूकंप

भोपाल, 02 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर, उमरिया और होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र पचमढ़ी से 218 किमी. उत्तर-पूर्व में जमीन के अंदर 23 किमी की गहराई पर था।

उमरिया कलेक्टर डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी के मुताबिक अभी तक भूकंप की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। स्थानीय नागरिकों ने भी भूकंप के महसूस नहीं किए हैं। चंदिया तहसील क्षेत्र में भूकंप के प्रभाव की जानकारी सामने आ रही है, लेकिन अभी तक पुष्टि कहीं से नहीं हुई है।

भोपाल के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि उमरिया और पचमढ़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।