02HNAT39 केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. भारती ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
भोपाल, 2 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार ने रविवार को भोपाल प्रवास के दौरान राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल पटेल ने डॉ. भारती पवार का राजभवन आगमन पर प्रतीक-चिन्ह और शॉल भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल पटेल का डॉ. भारती पावर ने शॉल पहना कर अभिनंदन किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार रविवार को भोपाल एम्स अस्पताल के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और इसके बाद उन्होंने राजभवन में राज्यपाल पटेल से मुलाकात की।