मप्रः मुख्यमंत्री चौहान ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में किया पौध-रोपण

Share

17HREG308 मप्रः मुख्यमंत्री चौहान ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में किया पौध-रोपण

भोपाल, 17 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में सोमवार को नर्मदापुरम जिले में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अन्तर्गत चूरना जोन में बरगद, आम और पीपल के पौधे लगाए।

जनसम्पर्क अधिकारी रोमित उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल. कृष्णमूर्ति सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी पौध-रोपण में शामिल हुए।