08HREG155 मुख्यमंत्री चौहान के साथ बाल फिल्म बाइसिकल डेज की टीम ने किया पौधरोपण
– बरगद, आँवला, मौलश्री और सप्तपर्णी के पौधे रोपे
भोपाल, 08 अप्रैल (हि.स.) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बाल फिल्म बाइसिकल डेज़ की फिल्म निर्माण टीम के सदस्यों ने शनिवार को बरगद, आंवला, मौलश्री और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। भैरूंदा (नसरुल्लागंज) के सामाजिक कार्यकर्ता सौभाग्य चौबे ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। पत्रकार अमित श्रीवास्तव ने अपने पिता स्व. अशोक श्रीवास्तव की पुण्य-तिथि पर उनकी स्मृति में पौधा लगाया। श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में हुए पौध-रोपण में जीतेन्द्र शर्मा, हर्षदीप श्रीवास्तव, कैलाश धावरे और सोनू चौबे पौध-रोपण में शामिल हुए।
फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर देवयानी अनंत, बाल कलाकार दर्शित खान्वे, पर्व अग्रवाल, कलाकार निधि दीवान, सोहम शाह, सुरभि अग्रवाल तथा सक्षम अग्रवाल भी पौध-रोपण में शामिल हुए। बाल फिल्म बाइसिकल डेज़ में बच्चों के लालन-पालन पर स्कूल-शिक्षक, माता-पिता और सामाजिक परिवेश के प्रभाव को प्रदर्शित किया गया है।