बीकेटीसी में शीघ्र नियुक्त होंगे वित्त अधिकारी, पद सृजित

Share

17HREG112 बीकेटीसी में शीघ्र नियुक्त होंगे वित्त अधिकारी, पद सृजित

देहरादून, 17 अप्रैल (हि.स.)। धामी सरकार बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में वित्तीय पारदर्शिता के लिए शीघ्र ही वित्त अधिकारी की नियुक्ति करेगी। इसके लिए पद को सृजित करने के लिए आदेश जारी कर दिये गये हैं।

सोमवार को संस्कृति, धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबंधन और धार्मिक मेला विभाग के सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से वित्त अधिकारी का पद सृजित करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। वित्त अधिकारी के पद पर शासन से नियुक्ति की जाएगी।

बीकेटीसी में अभी तक वित्त नियंत्रक और वित्त अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई थी। कुछ माह पूर्व बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने वित्तीय पारदर्शिता के मद्देनजर शासन को पत्र लिखकर वित्त नियंत्रक की तैनाती का अनुरोध किया था। इस पर शासन ने अस्थाई तौर पर वित्त नियंत्रक की तैनाती कर दी। मगर भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी अड़चन पैदा ना हों, इसके लिए वित्त अधिकारी का पद सृजित करने का सुझाव दिया था। इस सुझाव पर बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर पद सृजन के लिए शासन को भेजा गया था।