07HREG169 स्वस्थ भारत मिशन को पूरा कर रही मोदी व योगी सरकार : गणेश केसरवानी
– स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी व योगी सरकार के सराहनीय कदम : डॉ कीर्तिका अग्रवाल
– भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
प्रयागराज, 07 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत युवा मोर्चा के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसका शुभारंभ नगरीय स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र बहादुरगंज में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथम व द्वितीय दारागंज में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार स्वस्थ भारत के मिशन को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए प्रत्येक प्रदेश में एम्स और प्रदेश के प्रत्येक जिला में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है और कई जिलों में हो चुका है। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को सुचारू रूप से स्वास्थ्य की सुविधाएं प्राप्त हो सके।
डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में गरीबों के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं। सरकार द्वारा आयुष्मान भारत के तहत गरीबों को पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज प्राप्त हो रहा है। उसके अलावा भारतीय जनता पार्टी का संगठन सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करके निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि नगर के सभी स्वास्थ्य एवं प्राथमिक सामुदायिक केंद्रों में यह अभियान चलाया गया। जिसमें हजारों लोगों ने निःशुल्क दवा प्राप्त किए। कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडेय रहे।
इस अवसर पर गिरीजेश मिश्रा, अजय अग्रहरि, भरत निषाद, लवकुश केसरवानी, अमन कुशवाहा, सुभाष वैश्य, आशीष द्विवेदी, केशव शर्मा, सत्यजीत सिंह, आशुतोष पालीवाल, ईशान पाठक, सचिन गुप्ता, राजेश पाठक, करण शर्मा, विशाल गुप्ता, रतन कुमार मित्तल, सूर्यकांत त्रिपाठी, सोनू निषाद, राजू श्रीवास्तव, चंदन निषाद, अन्नू निषाद, चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिल, डॉ प्रीति सिंह आदि उपस्थित रहे।