14HREG157 उज्जैन: संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष आयोजन के लिए भूमि पूजन और यज्ञ सम्पन्न
उज्जैन, 14 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मध्य क्षेत्र का संघ शिक्षा वर्ग-द्वितीय वर्ष(सामान्य) आगामी 15 मई से 5 जून तक उज्जैन महानगर में, लोकमान्य टिळक शिक्षा परिसर में होने जा रहा है। इस हेतु भूमि पूजन और यज्ञ का आयोजन शुक्रवार प्रातः बलिदानी राजभाऊ महाकाल सभागृह, लोकमान्य टिळक शिक्षा परिसर, नीलगंगा में हुआ। भूमिपूजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक अशोक सोहनी ने सपत्नीक किया। इस अवसर पर मालवा प्रान्त के प्रांत सह प्रचारक राजमोहनजी सहित सभी दायित्ववान उपस्थित थे।