भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया नमन

Share

11HREG82 भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया नमन

ऋषिकेश, 11 अप्रैल (हि.स.)। ऋषिकेश भाजपा मंडल के अंतर्गत सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत बूथ नंबर अट्ठारह पर बूथ अध्यक्ष के निवास पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उनको नमन किया गया।

मंगलवार को ज्योतिबा फुले की जयंती पर मुख्य रूप से पवन शर्मा मंडल महामंत्री और पार्षद पंकज शर्मा जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश मैं उनके जीवन पर विशाल प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किये गये थे।

इस अवसर पर मनीष बनवाल ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश बूथ अध्यक्ष राकेश मंडल, दीपक सरकार, संजीत मंडल, रोहित बेलवाल, मुन्ना राजपूत, राजू गायन, निक्की तरफदार, नेपाल सरदार, काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।