बलिया : पांचवें चन्द्रशेखर हाॅफ मैराथन की तैयारी पूरी

Share

16HSPO4 बलिया : पांचवें चन्द्रशेखर हाॅफ मैराथन की तैयारी पूरी

– अब तक देश-विदेश के 526 धावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

बलिया, 16 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की याद में 19 को होने वाले हाॅफ मैराथन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार पांचवें हाॅफ मैराथन के लिए देश-विदेश के धावकों की संख्या अधिक होगी। अभी तीन बाकी है और मैराथन के लिए पंजीकरण कराने वालों की संख्या पांच सौ को पार कर गई है।

युवा तुर्क चन्द्रशेखर की स्मृति में होने वाली चंद्रशेखर हाॅफ मैराथन के आयोजन समिति राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन परिवार के सदस्यों की एक बैठक रविवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में संम्पन हुई। जिसमें कार्यक्रम से संबंधित सभी बिंदुओं पर बारीकियों से समीक्षा करते हुए सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि सारी तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं। अब जोर बस इस पर है कि अंतिम दिन की भव्यता कैसे बढ़े।

उन्होंने कहा कि जिसको जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे तन्मयतापूर्वक निभाए। उन्होंने बताया कि अब तक 526 धावकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। 18 अप्रैल को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी पांच सौ के पार जाने की संभावना है। लिहाजा इस बार एक हजार से अधिक धावक भाग लेंगे। इसके पहले मैराथन समिति के सदस्यों ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर से अयोजन को लेकर उनके आवास पर चर्चा की।

बैठक में सुधीर सिंह, पवन राय, पंकज राय, उमेश सिंह, नीरज राय, धीरेंद्र राय, मनोज शर्मा, प्रदीप कुमार यादव सिंह, धर्मवीर सिंह व सेतुनाथ सिंह आदि थे।