17HREG396 अयोध्या : अवध विवि की परीक्षा में दो हजार 761 परीक्षार्थीयों ने छोड़ी परीक्षा
-सोलह परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए
अयोध्या, 17 अप्रैल (हि .स.)। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एनईपी परास्नातक व स्नातक की वार्षिक परीक्षा में 16 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए।सोमवार को विश्वविद्यालय की दोनों पालियों की परीक्षा में 62 हजार 190 परीक्षार्थियों के सापेक्ष दो हजार 761 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचलदल ने छह जनपदों के कुल 36 केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उनमें प्रथम पाली की परीक्षा में सचलदल ने 14 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। वहीं दूसरी पाॅली में 02 परीक्षार्थी नकल करते हुए धरे गए। सचलदल ने कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, अयोध्या में सात, राजकीय महाविद्यालय मुसाफिरखाना अमेठी में एक, नवीन चन्द्र तिवारी स्मारक महाविद्यालय, गोण्डा में छह, चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय नन्सा अयोध्या में एक, इंदिरा गांधी पीजी कालेज गौरीगंज अमेठी में एक छात्र को नकल करते पकड़ा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाॅ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर सख्ती की जा रही है। सचलदल ने छह जनपदों के 36 केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। पारदर्शीपूर्ण परीक्षा कराने के लिए केन्द्रों को निर्देश देते हुए विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जा रही है।