01HREG214 विश्व संवाद केन्द्र में हुआ पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम
देहरादून, 01 मार्च (हि.स.)। विश्व संवाद केन्द्र, देहरादून की ओर से बुधवार को होली के उपलक्ष्य में पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर कलाकारों के एक से बढ़कर एक होली गीतों के साथ कवियों की सुन्दर प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
राजपुर रोड स्थित नारायण मुनि भवन में ‘पत्रकार होली मिलन’ समारोह में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा और मिठाई खिलाकर होली त्योहार की शुभकामनाएं दी गईं।
इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने होली उत्सव के महत्व पर अपने-अपने विचार विचार व्यक्त करते हुए कहा कि होली रंगों, सद्भावना एवं समरसता का त्योहार है, जो समाज को जोड़ता है। अपनी परंपराओं के प्रति युवा पीढ़ी के जागरुक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें पश्चिम के विकासवादी मॉडल की मानसिकता को बदलकर अपने जीवन में भारतीयता को अपनाने की जरूरत है।
इस मौके पर सांस्कृतिक टीम ‘संस्कृति एक सामाजिक संस्था’ के कलाकारों ने गणपति आह्वान के साथ होली गीतों की एक से बढ़कर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। सांस्कृतिक टीम के अतिरिक्त समारोह में वीर रस के ओजस्वी कवि श्रीकांत, गजल गायक जसबीर हलधर,अजय जोशी, सीमा गुप्ता ने कविता पाठ कर अतिथियों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रान्त मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पराशर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखण्ड के सुरेन्द्र मित्तल, सचिव राजकुमार टोंक,सह सचिव रीता गोयल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय कुमार, सम्पादक हिमालय हुंकार रणजीत सिंह ज्याला, सुखराम जोशी, प्रो.रश्मि त्यागी रावत, अनिल नन्दा, राकेश कुमार, अरुण शर्मा, महेन्द्र चौहान, प्रेम चमोला, दिनेश उपमुन्यु, राजेन्द्र शर्मा, विक्रम सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के सम्पादक,वरिष्ठ पत्रकार सहित अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।