31HREG101 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने भगवान नरसिंह के किए दर्शन
जोशीमठ, 31 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने जोशीमठ में भगवान नरसिंह के दर्शन-पूजन किये। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ का भी निरीक्षण किया।
जोशीमठ पहुंचने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर उन्हें सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ की स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने शुक्रवार प्रातः मलारी पहुंचकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत कर उन्हें भगवान बद्रीविशाल की यात्रा का न्यौता दिया। पंवार ने जोशीमठ के एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का नाम चिपको आंदोलन की महान नेत्री गौरा देवी के नाम से किए जाने का स्वागत करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का सीमान्त की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।