19HREG260 साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए सरनाम सिंह
हरदोई, 19 मार्च (हि.स.)। पिहानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली साधन सहकारी समिति लिमिटेड करीम नगर के अध्यक्ष पद पर सरनाम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
साधन सहकारी समिति में वहां पर उनके खिलाफ किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। चुनाव अधिकारी ने सरनाम सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। वहीं, मौजूद पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने माला पहनाकर बधाई दी। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर मौजूद लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की।