01HINT16 नेपाल में हिंदू स्वयंसेवक संघ की स्वामी विवेकानंद संस्कृति ज्ञान परीक्षा में हजारों छात्रों ने लिया भाग
काठमांडू, 01 मार्च (हि.स.)। हिंदू स्वयंसेवक संघ नेपाल विभिन्न जिलों में स्वामी विवेकानंद संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन कर रहा है। बुधवार को पश्चिम नेपाल के रूपनदेही जिले में ज्ञान परीक्षण का आयोजन किया गया।
ज्ञान परीक्षा में छात्रों की अच्छी उपस्थिति रही। छात्र-छात्राओं ने स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाली वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इससे पहले स्वामी विवेकानंद संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन काठमांडू के टुंडी खेल में हजारों छात्रों की भागीदारी के साथ किया गया था।