रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले उत्तराखंड में संगठन का करेगी विस्तार

Share

01HREG332 रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले उत्तराखंड में संगठन का करेगी विस्तार

देहरादून, 1 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) उत्तराखंड में अपने संगठन का विस्तार करेगी। प्रदेश में आगामी निगम सहित अन्य चुनावों में मैदान में उतरने का मन बना रही है। पार्टी पलायन और बेरोजगारी की समस्याओं को मुदृा को लेकर आगे बढ़ेगी। यह जानकारी बुधवार को कृष्ण नगर चौक स्थित एक होटल में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले अपन संगठन को विस्तार कर सक्रियता बढ़ाएगी। शीघ्र ही प्रदेशभर में कार्यकारिणी का विधिवत रूप से गठन किया जाएगा। इसके साथ ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी का मानना है कि पलायन और बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं को उठाकर उनको दूर करने के साथ ही समाधान के लिए संघर्ष करेगी। सेठ पाल सिंह ने कहा कि राज्य की समस्याओं को लेकर भाजपा कांग्रेस गंभीर नहीं दिख रही है। पार्टी उत्तराखंड राज्य के अंदर बहुत ही अच्छा विकल्प बनकर उभरेगी। उन्होंने आगामी नगर निगम के होने वाले चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने का भी ऐलान किया है।

अध्यक्ष सेठ पाल सिंह ने कुछ जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की। इमसे सुमित वेदी को देहरादून और अंकित कुमार को हरिद्वार, हरीश पटवाल को रुद्रप्रयाग,विनोद भंडारी को टिहरी जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।