पूर्वोत्तर राज्यों में जीत विकास पर जनता की मुहर: महेन्द्र भटृ

Share

02HREG422 पूर्वोत्तर राज्यों में जीत विकास पर जनता की मुहर: महेन्द्र भटृ

देहरादून, 02 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटृ ने पूर्वोत्तर राज्यों में मिली इस जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारों व विकास के कामों पर जनता की मुहर बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटृ ने त्रिपुरा,नागालैंड के चुनावों में पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए दोनों राज्यों की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज की जीत साबित करती है कि प्रधानमंत्री मोदी के काम सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गांव-गांव,घर-घर पहुंच रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के वावजूद हमेशा नार्थ ईस्ट के राज्यों को विकास कार्यों से दूर रखा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस क्षेत्र के सभी राज्यों को प्राथमिकता में रखते हुए यहां न केवल स्थानीय संस्कृति और जरूरतों के अनुरूप ऐतिहासिक विकास कार्य किये हैं साथ ही आधारभूत संरचनाओं को विकसित कर सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती दी है।

उन्होंने कहा कि हमने अपनी सरकारों की परफॉर्मेंस के दम पर दोबारा जीतकर आने की परंपरा को इन दोनों राज्यों में भी कायम रखा है। हिमाचल, मेघालय और जेएंडके को छोड़ दें तो अन्य सभी 9 हिमालयी राज्यों में भाजपा की राष्ट्रवादी सरकारों का बनना देश की सुरक्षा के लिए शुभ है।