02HREG427 दत्तात्रेय होसबाले करेंगे अनथक पथिक पुस्तक का लोकार्पण
लखनऊ, 02 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 04 मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अनथक पथिक पुस्तक का लोकार्पण करेंगे।
यह पुस्तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक रहे स्वर्गीय रामनिवास जैन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित है। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख डा. अशोक दुबे ने दी।
डॉ अशोक दुबे ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि राम निवास जैन भाऊराव देवरस सेवा न्यास, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व संवाद केन्द्र सहित अनेकों सेवा प्रकल्पों में सदैव अग्रणीय भूमिका में रहे। उनका सेवाव्रती जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है।