24 मार्च को मुरादाबाद में समीक्षा बैठक करेंगी राज्य सूचना आयुक्त : सिटी मजिस्ट्रेट

Share

19HREG297 24 मार्च को मुरादाबाद में समीक्षा बैठक करेंगी राज्य सूचना आयुक्त : सिटी मजिस्ट्रेट

-राज्य सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी की अध्यक्षता में जन सूचना अधिकारियों व प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ सम्पन्न होगी समीक्षा बैठक

-नगर मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह ने दी जानकारी

मुरादाबाद, 19 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी की अध्यक्षता में 24 मार्च को मुरादाबाद पहुंचेगीं और जनपद के समस्त विभागों के जन सूचना अधिकारियों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न होगी।

नगर मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग की सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी की अध्यक्षता में 24 मार्च (शुक्रवार) को प्रातः साढ़े 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त विभागों के जन सूचना अधिकारियों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने आगे बताया कि यह समस्त विभागों जन सूचना अधिकारी अपने-अपने विभाग, अनुभाग से संबंधित सूचनाओं सहित नियत तिथि, स्थान एवं समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।