आत्म रक्षा के लिए 35 महिला पुलिस कर्मी हुईं प्रशिक्षित

Share

22HREG404 आत्म रक्षा के लिए 35 महिला पुलिस कर्मी हुईं प्रशिक्षित

-सेकंड लेवल एडवांस कोर्स जल्द होगा आयोजन

देहरादून, 22 फरवरी (हि.स.)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति के अंतर्गत 35 महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि इसके लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का सेकंड लेवल एडवांस कोर्स जल्द ही आयोजित किया जायेगा।

पुलिस लाइन, देहरादून में गौरा शक्ति के अंतर्गत पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मियों के लिए तीन दिवसीय आत्मरक्षा मास्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। 20 फरवरी से 22 फरवरी तक हुए इसमें आत्मरक्षा तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अन्तर्गत महिला पुलिस कर्मियों को रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे पेन, मोबाइल, रूमाल, दुपट्टा, चूड़ी आदि को हथियार बनाकर आत्मरक्षा के लिए स्मार्ट सेल्फ डिफेंस के अन्तर्गत स्मार्ट स्किल से प्रशिक्षित किया गया।

डीजीपी कुमार ने कहा कि मिशन गौरा शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिन क्षेत्रों में महिलाओं,लडकियों के साथ छेड़छाड़ होती है, उन क्षेत्रों में फोकस करना,वहां पेट्रोलिंग बढ़ाना ये सब इस मिशन के पार्ट है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जूडो,कराटे,बाक्सिंग,ताइक्वोंडो के खिलाड़ियों को भी इस प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। साथ ही महिला पुलिस कर्मियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का सेकंड लेवल एडवांस कोर्स का आयोजन किया जाएगा।

आत्मरक्षा कोर्स में प्रतिभाग करने वाली महिला पुलिसकर्मी आत्मविश्वास से भरपूर हैं,परन्तु जब हमें दूसरे लोगों को प्रशिक्षण देना होता है,तो हमें एक लेवल ऊपर होना पडे़गा। इसके लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का सेकंड लेवल एडवांस कोर्स जल्द ही आयोजित किया जायेगा। इस प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त जनपदवार ट्रेनर्स का निर्धारण करने को कहा है। एक जनपद में कम से कम 5-6 ट्रेनर्स प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध हो। स्कूल एवं कालेजों में भी आत्मरक्षा के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविरों किए जाएंगे।

इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक,अपराध और कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन,पुलिस उप महानिरीक्षक,अपराध एवं कानून व्यवस्था पी.रेणुका देवी,पुलिस उपमहानिरीक्षक,गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल,पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,देहरादून दलीप सिंह कुंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।