19HREG263 संसदीय कार्य मंत्री ने कोश्यारी से की भेंट
देहरादून, 19 फरवरी (हि.स.)। वित्त और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से आज शिष्टाचार मुलाकात की।
इस मौके पर वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि भगत दा हमारे अभिभावक है। समय समय पर उनका मार्गदर्शन हमे मिलता रहा है। आज उनकी अपने गृह राज्य में वापसी होने पर सभी कार्यकर्ता ऊर्जावान महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के कई मुद्दों पर लंबी चर्चा भी हुई।