मंदसौर: कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को सुन किया निराकरण

Share

28HREG461 मंदसौर: कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को सुन किया निराकरण

मंदसौर 28 फरवरी (हि.स.)। नए कलेक्टर की पहली जनसुनवाई ने व्यवस्थाएं बदल दी। अब जनसुनवाई सिर्फ फॉर्मलिटी नहीं रही बल्कि अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई। जनसुनवाई के दौरान सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। एक-एक फरियाद को कलेक्टर ने गंभीरता से सुना।

आज प्रतिदिन होने वाली जनसुनवाई कुछ अलग अंदाज में नजर आई। ऐसा पहली बार हुआ जब अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की गई। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की मौजूदगी में जिले में यह पहली जनसुवाई का आयोजन था। पिछले मंगलवार को कलेक्टर ने अपना दायित्व संभाला था। इस लिहाज से आमजन की समस्याओं को अन्य अधिकारियों ने सुना था लेकिन आज हुई जनसुनवाई में कलेक्टर खुद मौजूद रहे।

कलेक्टर दिलीप यादव ने जनसुनवाई की व्यवस्था को बदला और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। जनसुनवाई कलेक्टर के सभा हाल में हुई जहां जिले के अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही सीतामऊ, सुवासरा, गरोठ, भानपुरा के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एक साथ जुड़े। जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोग कतारबद्ध खड़े रहे। हर एक समस्या को कलेक्टर ने गौर से सुना और सम्बंधित अधिकारियों सीधे बात की और समस्याओं का तुरंत निराकरण के लिए निर्देशित किया।

आमजन ने भी व्यवस्था को बेहतर बताया

जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों ने भी आज की व्यवस्था को बेहतर बताते हुए अधिकारियों के व्यवहार और कार्रवाई से संतुष्ट दिखे। लोगों ने कहा कि आज फरियाद को सुनने की व्यवस्था अच्छी है। कलेक्टर साहब ने भी उनकी समस्या की ध्यान से सुना है।