मंदसौर: मुख्यमंत्री एक मार्च को करेंगे मेलखेड़ा में विकास कार्यों का लोकार्पण

Share

19HREG389 मंदसौर: मुख्यमंत्री एक मार्च को करेंगे मेलखेड़ा में विकास कार्यों का लोकार्पण

मंदसौर, 19 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक मार्च को मेलखेड़ा आगमन के संबंध में कलेक्टर गौतम सिंह एवं गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ ने रविवार को ग्राम मेलखेड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों से चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री चौहान 1 मार्च को मेलखेड़ा में बंजारा समाज के आराध्य देव सिंह जी महाराज, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के मूर्ति अनावरण एवं गरोठ में खेल स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। सभा स्थल निरीक्षण के पश्चात हेलीपैड एवं सभा स्थल पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर एवं विधायक ने ग्राम मेलखेड़ा में ही बंजारा समाज के आराध्य देव सिंह जी महाराज की प्रतिमा परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।