मंदसौर: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों ने बनाई आकर्षक रंगोली

Share

25HREG451 मंदसौर: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों ने बनाई आकर्षक रंगोली

मंदसौर 25 जनवरी (हि.स.)। जिला सहकारी बैंक में बुधवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर शोर से चलती रही। यहां महिला कर्मचारियों ने समारोह के लिए आकर्षक रंगोली सजाई है।

गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम में कार्यपालन अधिकारी कनेश जिला सहकारी बैंक में झंडावंदन करेगे। इससे पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई जिसे सभी ने सराहा।