27HREG107 योगी के नेतृत्व में मत्स्य उत्पादन में उप्र आत्मनिर्भर बन रहा : डॉ संजय निषाद
लखनऊ, 27 जनवरी (हि.स.)। निबर्ल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मछुआ समाज के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में मत्स्य उत्पादन को लेकर आत्मनिर्भर बन रहा है।
उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मत्स्य व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मत्स्य उत्पादन में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत 39 लाख मछुआरों को जोड़ा गया है, साथ ही औसत उत्पादन 25 से बढ़ाकर 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से शिष्टाचार भेंट किए जाने की जानकारी भी ट्वीट कर दी है।