केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने चेतसिंह घाट पर भव्य लेजर लाइट शो का देखा नजारा

Share

22HREG342 केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने चेतसिंह घाट पर भव्य लेजर लाइट शो का देखा नजारा

-विश्व के पहले फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन से बोट रैली को दिखाई हरी झंडी,खुद भी हुए शामिल

वाराणसी, 22 जनवरी (हि.स.)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर रविवार शाम नमो घाट स्थित विश्व के पहले फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन से केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ,केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और प्रदेश के उर्जा मंत्री एके शर्मा ने सीएनजी बोट रैली को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नमो घाट से शुरू हुई बोट रैली संत रविदास घाट पर आकर समाप्त हुई।

रैली में शामिल 100 से ज्यादा सीएनजी नावों ने गंगा में 12 किमी की लंबी दूरी लगभग ड़ेढ़ घंटे में तय की। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सहित अन्य नेता क्रूज पर सवार होकर रैली में शामिल हुए । रविदास घाट से रैली वापस चेतसिंह घाट पर पहुंचे और भव्य लेजर लाइट शो का आनंद लिया।

लेजर शो में भगवान शिव और काशी सहित एनर्जी इंडिया वीक और ग्रीन गंगा का संदेश दिया गया। रंगीन लेजर लाइट्स की मदद से चेत सिंह किला की दीवारों पर काशी की छवि को दिखाया गया। इसके पहले केन्द्रीय मंत्री और अन्य नेताओं ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी देखी। लेजर शो देखने के बाद केन्द्रीय मंत्री और रैली में शामिल नावें नमो घाट लौटी। घाट पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अतिथियों ने लुत्फ उठाया।