पोखरी में आग लगने से दो दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Share

22HREG48 पोखरी में आग लगने से दो दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

गोपेश्वर, 22 जनवरी (हि.स.)। चमोली जिले के पोखरी बाजार में रविवार को दो दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की गई लेकिन नाकाम रहे, जिससे दुकान दोनों दुकान मालिकों का लाखों का माल जलकर राख हो गया।

पोखरी में रविवार को एक बेकरी और गत्ते से मिठाई के डिब्बे बनाने वाली दुकान में आग लग गयी। इससे लाखों की मशीन और सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चला है। संभवत: आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बेकरी के मालिक लक्ष्मणसिंह ने बताया आग लगने से लाखों की मशीन जिसमें ओवन, फ्रिज, सहित अन्य सामग्री जल गई हैं, वहीं गत्ते के दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा कि दुकानों में आग लगने से दोनों व्यवसायियों को काफी नुकसान पहुंचा है व्यापार संघ भी अपनी ओर से व्यापारियों की हर संभव मदद करेगा। नायब तहसीलदार हरीश चंद्र पांडे, कानूनगो विपिन सिंह गुसाईं और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दुकान में जले सामान का निरीक्षण कर बताया कि प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।