22HREG346 सुभाष चंद्र बोस के पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिली : राजेश केसरवानी
–सुभाष चंद्र बोस एवं ठाकुर रोशन सिंह की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
प्रयागराज, 22 जनवरी (हि.स.)। अमर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप प्रयागराज के तत्वावधान में मुट्ठीगंज स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में ठाकुर रोशन सिंह की 131वीं जन्म जयंती एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष एवं भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1987 को कटक में हुआ था। उन्होंने भारत को अंग्रेजों की दासता से मुक्त करने के लिए विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया और अपने पराक्रम के बल पर अंग्रेजी सरकार की जड़े हिला कर रख दी। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन चुका है, जो नौजवानों में देशभक्ति का जुनून भरता है।
उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी के लिए क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह का भी अहम योगदान रहा। उनका जन्म 22 जनवरी 1892 को शाहजहांपुर में हुआ था। उन्होंने असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया और सजा काटी। तत्पश्चात हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन में शामिल होकर क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल के संपर्क में आकर देश की आजादी के लिए काम किया और काकोरी कांड में क्रांतिकारियों को अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने को लेकर उन्हें काकोरी कांड के क्रांतिकारियों के साथ उन्हें भी साउथ मलाका जेल में (जो अब स्वरूपरानी हॉस्पिटल है) फांसी की सजा दी गई।
कार्यक्रम संयोजक अभिलाष केसरवानी रहे एवं संचालन अजय अग्रहरि ने किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, किशन चंद्र जायसवाल, अजय अग्रहरि, सत्येंद्र जायसवाल, श्रेष्ठ कुमार चौरसिया, आशीष जायसवाल, पद्माकर श्रीवास्तव एवं श्रद्धांजलि ग्रुप के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।