स्टीव स्मिथ ने तीन मैचों के लिए ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ किया करार

Share

20HSPO5 स्टीव स्मिथ ने तीन मैचों के लिए ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ किया करार

ससेक्स, 20 जनवरी (हि.स.)। ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ आगामी काउंटी चैंपियनशिप के तीन मैचों के लिए एक अल्पकालिक करार किया है।

क्लब की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “ससेक्स क्रिकेट आईसीसी के विश्व नंबर दो टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ एक छोटी अवधि के सौदे पर हस्ताक्षर करने की घोषणा करते हुए खुश है, जिससे वह काउंटी चैम्पियनशिप में ससेक्स के लिए तीन मैच खेलेंगे।”

स्मिथ वॉस्टरशायर (गुरुवार, 4 मई) और लीसेस्टरशायर (गुरुवार, 11 मई) और (गुरुवार 18 मई) द फर्स्ट सेंट्रल काउंटी ग्राउंड में अपने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथी मार्नस लाबुसेन की टीम ग्लैमरगन के खिलाफ खेलेंगे।

2010 में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में पदार्पण करने के बाद, स्मिथ 2015 में माइकल क्लार्क की जगह ऑस्ट्रेलिया के 45वें टेस्ट कप्तान बने। स्मिथ ने कप्तान के रूप में अपने पहले आठ टेस्ट में छह शतक बनाए, जिससे उन्हें आईसीसी मेन्स टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंचा दिया।

तब से अब तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 92 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 60.89 के शानदार औसत से 37 अर्धशतकों और 30 शतकों के साथ 8,647 रन बनाए हैं।