गणतंत्र दिवस को लेकर बरती जा रही विशेष सतर्कता : प्रशांत कुमार

Share

25HREG426 गणतंत्र दिवस को लेकर बरती जा रही विशेष सतर्कता : प्रशांत कुमार

लखनऊ, 25 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में विशेष सतकर्ता बरती जा रही है। सूरक्षा के मद्देनजर सिविल फोर्स के अलावा 115 कंपनी पीएसी की तैनात की गई है। अचूक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बुधवार को दी है।

उन्होंने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर प्रदेश विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रदेश के सामरिक एवं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के एडीजी, पुलिस कप्तान और पुलिस अफसरों को निर्देश दिए है कि जिलों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लगातार चेकिंग जाए। जिलों की सीमाओं पर सघन वाहन चेकिंग की जाए। सोशल मीडिया पर अभी नजर रखी जाए।

एडीजी ने आगे कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीजीपी की ओर अभिनव प्रयोग किया है कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बाद जो हमारे बार्डर के गांव है। जो प्रदेश के विभिन्न प्रांतों और देशों से जुड़े हुए प्रदेश के गांवों में जोन, रेंज और जिले के सभी अधिकारी कैंप करेंगे और ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिससे कि लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हो। इसके अलावा बार्डर इलाकों में वांछित अपराधियों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जाएगी।