28HREG112 स्योहारा रोटरी क्लब ने दिव्यांगों को बांटी व्हीलचेयर
बिजनौर, 28 जनवरी ( हि.सं.) रोटरी क्लब स्योहारा संपूर्ण के तत्वावधान में क्लब के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा द्वारा 5 दिव्यांगों को रोटरी के बैनर तले व्हीलचेयर प्रदान की गई।
डॉ.मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि यह व्हीलचेयर मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा के निर्देशों पर सेवा कार्यों के तहत दिव्यांगों को दी गई है। व्हीलचेयर के साथ-साथ उन्होंने दिव्यांगों को एक-एक कंबल का वितरण भी किया।
इस मौके पर क्लब के सचिव कांता प्रसाद पुष्पक ,कोषाध्यक्ष शोभित जैन, पूर्व अध्यक्ष मेजर रईस अहमद चौधरी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पति राजीव कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।