टीएचडीसीआईएल मे 27वीं अंतर केन्द्रीय विद्युत क्षेत्र की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Share

21HREG170 टीएचडीसीआईएल मे 27वीं अंतर केन्द्रीय विद्युत क्षेत्र की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

ऋषिकेश, 21 जनवरी (हि.स.)। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल), ऋषिकेश में 27वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की चार दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जे. बेहेरा, निदेशक वित्त, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, पॉवर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, विद्युत मंत्रालय. भारत सरकार के तत्वावधान में हुआ।

शनिवार को ऋषिकेश में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना और मेहनत से इस खेल आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि खिलाड़ी को खेल में खेल भावना के साथ उतरना चाहिए। कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप ही खिलाड़ी का ही नहीं बल्कि वह किस राज्य का खिलाड़ी है, उस राज्य का नाम भी रोशन होता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की मेहनत उसकी उपयोगिता को भी साबित करती है। हमेशा खेल भावना के साथ खेल खेला जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आज से 24 जनवरी, तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विद्युत मंत्रालय एम ओ पी सहित कुल 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण , भाखडा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड , पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एनएचपीसी , सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड , दामोदर वैली कॉरपोरेशन, पीएफसी, आरईसी आयोजक टीम – टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टूर्नामेंट मैं प्रतिभाग कर रही हैं।