सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Share

23HREG79 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

-शिशु मंदिर शिक्षा के साथ दे रहे हैं संस्कार : पवन

ऋषिकेश, 23 जनवरी (हि.स.)। जाति राम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वार्षिक उत्सव समारोह को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया।

सोमवार को आदर्श नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैं हुए वार्षिक उत्सव का नगर निगम की महापौर अनिता ममगांई, विद्या भारती के प्रांत सेवा प्रमुख पवन, उद्योगपति एवं समाजसेवी कमलकांत मलिक, विद्यालय के प्रबंधक एवं अध्यक्ष हर गोपाल अग्रवाल, व्यवस्था प्रमुख डॉ. दीपक तायल एवं प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल, सुशील अग्रवाल, ने संयुक्त रूप से सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान गढ़वाली कुमाऊनी पंजाबी गुजराती नृत्य के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने देश भक्ति से संबंधित नृत्य नाटिका के दौरान बच्चों ने दर्शकों की जमकर तालियां भी बटोरीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत के सेवा प्रमुख पवन ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर देश में शिक्षा ही नहीं बच्चों को संस्कार भी दे रहे हैं, जिससे आज अभिभावकों में अपने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने को शिशु मंदिरों में पढ़ाने की होड़ लगी हुई है।

नगर निगम की महापौर अनिता ममगांई ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के माध्यम से दी जाने वाली शिक्षा प्रणाली को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि यदि अभिभावक प्रारंभ से ही अपने बच्चों में संस्कार उत्पन्न करने की लालसा रखते हैं तो उन्हें शिशु मंदिर में पढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सभी लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में भेज रहे हैं लेकिन वह उनकी गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण बच्चे गलत संगत में पड़ रहे हैं।

इस अवसर पर राकेश चंद्र, पूर्व प्रधानाचार्य विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडे,अशोक अग्रवाल, गोपाल नारंग, दीपक बिष्ट, रितु अग्रवाल नगर निगम पार्षद अनीता रैना, पूर्व प्रधानाचार्य शिशुपाल, संगठन मंत्री भुवन, सुभाष कोहली, सुरेंद्र नेगी, सोहन थलवाल, नीरज ध्यानी, दयाराम, गजेन्द्र, ललित बडाकोटी, खूब सिंह, अभिभावक मौजूद थे।