23HREG82 टीएचडीसी से निकाले गए उपनल कर्मचारियों के विरोध में उक्रांद ने दिया धरना
-टीएचडीसी अधिकारी और सैनिक मंत्री का फूंका पुतला
-आंदोलनकारियों के मुख्यालय में प्रवेश को लेकर सुरक्षाकर्मियों से हुई धक्का-मुक्की
ऋषिकेश, 23 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल ने टीएचडीसी ऋषिकेश शाखा में उपनल के रखे गए 4 कर्मचारियों को अनुशासनहीनता के तहत निकाले जाने के विरोध में टीएचडीसी परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद टीएचडीसी के एक अधिकारी और सैनिक कल्याण मंत्री का पुतला फूंका और धरना दिया।
सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ टीएचडीसी गेट पर कर्मचारियों को निकाले जाने के विरोध में धरने दिया। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के नेता मोहन सिंह असवाल ने टीएचडीसी अधिकारियों और सैनिक कल्याण मंत्री पर कर्मचारियों को निकाले जाने का आरोप लगाते हुए उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आंदोलनकारियों के टीएचडीसी के मुख्यालय गंगा भवन में प्रवेश किए जाने को लेकर मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की भी करने लगे। इसके चलते अधिकारियों को वहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को बुलाना पड़ा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारियों का कहना था कि निकाले गए कर्मचारियों को जब तक बहाल नहीं किया जाएगा, तब तक वह यहीं पर धरना देंगे। इस दौरान अधिकारी मौके से गायब रहे। धरने की सफलता को देखते हुए बड़ी संख्या में यूकेडी के कार्यकर्ता और निकाले गए कर्मचारियों के परिजन भी टीएचडीसी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरना देने वालों में उषा देवी, संजय डोभाल, संजय प्रसाद सेमलटी, सहित उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं और वे अधिकारियों से वार्ता करने की मांग पर अड़े हुए हैं,