21HREG202 मुनी की रेती में हुआ ईट राइट मिलेट मेला
-भारत मेलों का देश है जहां हमेशा मेलों के रूप में उत्सव मनाए जाते हैं : धन सिंह रावत
ऋषिकेश, 21 जनवरी (हि.स.)। खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखंड के मुनी की रेती में शनिवार को ईट राइट मिलेट मेले का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुनि की रेती में आयोजित ईट राइट मिलेट मेले का उद्घाटन करने के उपरांत प्रदेश के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मोटे अनाज को लेकर लोगों को जागरूक किए जाने के लिए चलाए जा रहे, लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत मेलों का देश है, जहां हमेशा मेलों के रूप में उत्सव मनाए जाते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब वर्ष 2017 में हमारी सरकार बनी थी, उस समय हमारी सरकार ने मंडुवे और झंगोरे को प्राथमिकता दिए जाने का आह्वान किया था । आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे विश्व स्तर पर ख्याति दिलाए जाने का कार्य किया है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में इसका जिक्र किया है। हमारी सरकार ने मंडुवे की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग के लिए भारत सरकार को पत्र भी लिखा था।
इसी के कारण आज इसका समर्थन मूल्य भी बढ़ा है है। इससे पूरी दुनिया में लोग मंडुवे और झंगोरे की ओर आकर्षित हुए हैं। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में तीन-चार स्थानों पर मेले आयोजित किए जाएंगे। मेलों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी जागृत किए जाने की आवश्यकता है।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने पूरे प्रदेश को टीबी मुक्त बनाए जाने का संकल्प लिया है।इसके अंतर्गत कई लोगों ने इस प्रकार के लोगों को गोद भी लिया है। इसके लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया है।
इसी श्रृंखला में ऋषिकेश में भी यह मेला आयोजित किया गया है ,जिसमें उत्तराखंड के तमाम बड़े होटलों के साथ छोटे होटल और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान मेले के अवसर पर उत्तराखंड में पैदा होने वाले सभी मोटे अनाजों की प्रदर्शनी के साथ तमाम स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगोली भी सजाई थी।
खाद्य पूर्ति अधिकारी, देहरादून पीसी जोशी ने मेलों के बारे में बताया कि मेले में किसानों ने प्रतिभाग किया ,जिसमें स्थानीय उत्पादों को कम दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष रोशन दूरी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अपर ए एस चौहान, सौरभ गहरवार, आर एस पाल, प्रभाकर मिश्र, उत्तराखंड के बीज बचाओ आंदोलन के नेता विजय जगधारी, चंद्रवीर पोखरियाल, बच्चन पोखरियाल, नगर पूर्व पालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, हंस फाउंडेशन से प्रदीप राणा , एमएन जोशी, राजेश जुबान बीसी जोशी, आशीष भार्गव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।