01HREG60 भाजपा पर्यवेक्षकों ने ऋषिकेश में मंडल अध्यक्षों के नाम पर की रायशुमारी
ऋषिकेश, 01 जनवरी ( हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश भर में संगठन को मजबूत किए जाने की दृष्टि से कराए जा मंडलों के अध्यक्षों की 10 जनवरी तक घोषणा किए जाने की प्रक्रिया के चलते देहरादून जिले के 4 मंडलों में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई।
10 से 15 जनवरी के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा पूरे प्रदेश में मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी, जिसके चलते आज प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र ऋषिकेश प्रभारी नलिनी भट्ट ने ऋषिकेश, वीरभद्र ,श्यामपुर और रायवाला में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी कर संभावित अध्यक्षों के नाम पर चर्चा की इस दौरान चारों मंडलों में लगभग 5 सौ कार्यकर्ताओं की राय अध्यक्ष के नाम को लेकर की गई। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं की पसंद को टटोला, जोकि कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए गए नामों का पैनल संगठन को सौंपेंगे। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व उस पैनल में एक नाम पर अपनी मुहर लगाएगा। रायशुमारी के दौरान मंडल अध्यक्ष के नाम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। जिन्होंने अपनी पसंद के नाम को प्रदेश से भेजे गए पर्यवेक्षकों के सामने रखा।