30HREG49 भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के दूसरे दिन की बैठक का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
-राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा जारी
ऋषिकेश, 30 जनवरी (हि.स.)। ऋषिकेश के रायवाला में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ देवेंद्र शास्त्री सभागार में किया। इसमें राजनीतिक प्रस्ताव के साथ संगठनात्मक रूप से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर विचार किया गया। इसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत, के साथ प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर भी मंथन हुआ।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, टिहरी की सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, सांसद अजय टम्टा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित प्रदेश के सभी मंत्री विधायक एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।