वसंत उत्सव 2023 का ऋषिकेश में 24 जनवरी से होगा आगाज

Share

18HREG56 वसंत उत्सव 2023 का ऋषिकेश में 24 जनवरी से होगा आगाज

-झंडारोहण के साथ किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

-26 जनवरी को निकाली जाएगी भगवान हृषिकेश की डोली

ऋषिकेश, 18 जनवरी (हि.स.)। ऋषिकेश वसंतोत्सव 2023 को उत्सव मनाए जाने को लेकर समिति के पदाधिकारियों की बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। वसंत उत्सव समिति की बुधवार को श्री भरत मंदिर झंडा चौक के सभागार में बैठक हुई।

इसमें मेला संयोजक हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि 24 जनवरी 2023 से प्रातः 7:30 बजे ध्वजारोहण के साथ मेले का शुभारंभ होगा। 8:00 बजे साइकिल रेस, 11:00 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता और 11:30 बजे विद्यालय छात्र छात्राओं का कार्यक्रम, शाम 6:00 बजे गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या और 25 जनवरी 2022 को स्वर्गीय महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज स्मृति में रक्तदान शिविर 9:30 से प्रारम्भ होगा और 11:00 बजे कला प्रतियोगिता, शाम 5:00 बजे एक शाम शहीदों के नाम, समन्वय संस्था करेगी। तीसरे दिन 26 जनवरी 2022 को 1:00 बजे ऋषीकेश नारायण भरत भगवान की डोली विधिवत नगर भ्रमण को प्रस्थान करेगी। इसके बाद शाम 4:00 बजे बेबी शो का आयोजन किया जाएगा।

27 जनवरी 2022 को 2:00 बजे दंगल प्रतियोगिता का प्रारंभ नगर निगम ऋषिकेश में किया जाएगा और 28 जनवरी 2023 को 5:00 बजे दंगल प्रतियोगिता का समापन होगा और रात्रि 7:00 बजे कवि सम्मेलन के साथ वसंतोत्सव का समापन हो जाएगा। बैठक की अध्यक्षता दीप शर्मा ने की।

इस अवसर पर ऋषिकेश वसंतोत्सव की इस बैठक में महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज,वरुण शर्मा, विनय उनियाल ,धीरेंद्र जोशी ,प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, रामकृपाल गौतम ,चेतन शर्मा, डीबीपीएस रावत,बंशीधर पोखरियाल, ललित मोहन मिश्र, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, पहलवान रामप्रसाद भारद्वाज ,जयप्रकाश नारायण , बच्चन पोखरियाल, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, धीरज चतरथ,महेश किंगर ,आदि उपस्थित थे।