127वीं जयंती पर नेताजी को किया याद

Share

23HREG105 127वीं जयंती पर नेताजी को किया याद

देहरादून, 23 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय एकता परिषद उत्तरांचल ने महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती सुभाष पार्क (गांधी पार्क) में की गई। इसमें नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के कार्यों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के संयोजक और संस्थापक महामंत्री ललित मोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर सुनील उनियाल गामा रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस फारुख एवं ब्रिगेडियर केजी बहल उपस्थित थे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय अध्यक्ष लोकेश जैन, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, जिलाध्यक्ष सोम प्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश भंडारी समेत भारी संख्या में समाजसेवी उपस्थित थे।