उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष बने राजेश शर्मा

Share

26HREG44 उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष बने राजेश शर्मा

-गणेश रयाल बने महामंत्री

ऋषिकेश, 26 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी की संस्तुति पर ऋषिकेश इकाई के अध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा और महामंत्री पद पर गणेश रयाल को सर्वसम्मति से चुना गया है। गुरुवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

बैठक में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ के गठन की आवश्यकता को महसूस करते हुए संघ के गठन किए जाने का निर्णय लिया गया, जिसमें राजेश शर्मा को अध्यक्ष और गणेश रयाल को महामंत्री पद पर चुना गया। यह तय किया गया कि कार्यकारिणी का विस्तार अध्यक्ष और महामंत्री आपसी विचार के बाद करेंगे। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी के सहयोग से ऋषिकेश में जनपद टिहरी, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के संयुक्त क्षेत्र के महत्व को देखते हुए यहां उपनिदेशक कार्यालय सूचना खोला जाए।