21HREG30 कानपुर: किसानों की आय दोगुनी करने के लिए चलाई जा रही पीएम कुसुम योजना
कानपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। केन्द्र सरकार की नीति के तहत किसानों की आय दुगनी करने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप को स्थापित करके तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। यह योजना पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर देश के किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार का दावा है कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए कानपुर में किसान भाइयों की सुविधा देने के लिए शुक्रवार को शुरू होगी। वर्ष 2022-2023 में सोलर पंप स्थापना संभावना से अधिक लक्ष्य प्राप्त हुए है।
विभाग के वेबसाइट upagriculture.com पर होगी बुकिंग
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। सोलर पम्प स्थापना के लिए किसान भाई उक्त वेबसाइट पर अपना टोकन ऑनलाइन बुक कर सकते है। इसका लाभ वहीं किसान पाएंगे जो ऑनलाइन बुकिंग करेंगे। सोलर पम्प की बुकिंग जनपद के लक्ष्य की सीमा से 110 प्रतिशत तक पहले आओ पहले पाओ के सिद्धान्त पर की जायेगी।
पांच हजार की देना होगा टोकन मनी
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाइयों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही 5 हजार टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। टोकन कन्फर्म करने के एक सप्ताह के अन्दर कृषकों को अवशेष कृषक अंश की धनराशि का ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में अथवा ऑनलाइन जमा करनी होगी, अन्यथा कृषक का चयन स्वतः निरस्त हो जायेगा एवं टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी।
किसान भाईयों के अन्य सिंचाई साधनों को सोलर पम्प में किया जाएगा परिवर्तित
उन्होंने बताया कि 2 एच.पी. हेतु 4 इंच, 3 व 5 एच.पी. हेतु 6 इंच तथा 7.5 व 10 एच.पी. हेतु 8 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है। बोरिंग कृषक की स्वयं की होगी। सत्यापन के समय उपयुक्त बोरिंग न पाये जाने पर टोकन मनी जब्त कर ली जायेगी। इसके साथ ही आवेदन निरस्त हो जायेगा। प्रदेश में सिंचाई हेतु विवाद रहित क्षेत्रों में प्रयोग किये जा रहे डीजल पम्प अथवा अन्य सिंचाई साधनों को सोलर पम्प में परिवर्तित किया जा सकेगा। दोहन एवं अतिदोहन क्षेत्रों में नये सोलर पंपों की स्थापना नहीं की जायेगी, किन्तु यदि कृषक सूक्ष्म सिंचाई तकनीकी का प्रयोग करे तो पूर्व से स्थापित डीजल पम्प सेटों को सोलर पम्प में परिवर्तित किया जा सकता है। 22 फीट तक 02 एच.पी. सरफेस पंप, 50 फीट तक 02 एच.पी. सबमर्सिबल पम्प, 150 फीट तक 03 एच.पी. सबमर्सिबल, 200 फीट तक 05 एच.पी. सबमर्सिबल, 300 फीट की गहराई पर उपलब्ध जल स्तर हेतु 7.5 तथा 10 एच.पी. सबमर्सिबल सोलर पम्प उपयुक्त होते हैं।