फोर्स मोटर्स ने सिटीलाइन 10 सीटर एमयूवी की लॉन्च

Share

17HBUS11 फोर्स मोटर्स ने सिटीलाइन 10 सीटर एमयूवी की लॉन्च

देहरादून, 17 जनवरी (हि.स.)। ऑटो प्रमुख फोर्स मोटर्स ने यहां भारत का पहला 10-सीटर एमयूवी सिटिलाइन सभी फॉरवर्ड फेसिंग सीटों के साथ मंगलवार को लॉन्च किया। सिटीलाइन वाहनों की पहली खेप देहरादून में एसकेडी ऑटोमोबाइल्स की ओर डिलीवर की गई।

इस मौके पर राकेश मारू, प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग ने कहा कि, “सिटीलाइन वास्तव में फोर्स मोटर्स की एक अनूठी पेशकश है। यह लोगों के छोटे समूहों में यात्रा करने के तरीकों में परिवर्तन लाएगा, चाहे छुट्टियों के लिए या दैनिक आवागमन के लिए। सिटीलाइन कई ग्राहक अनुकूल सुविधाओं के साथ आता है, जैसे कि शक्तिशाली डुअल एयर कंडीशनिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, पावर विंडो, मल्टीपल यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, रियर पार्किंग सेंसर, बॉटल होल्डर और फोल्डिंग टाइप लास्ट रो सीट ताकि छोटे समूहों में यात्रा करते समय सामान रखा जा सके।