इनरव्हील क्लब में पर्ल रस्तोगी अध्यक्ष, सुरभि जैन बनी सचिव

Share

28HREG106 इनरव्हील क्लब में पर्ल रस्तोगी अध्यक्ष, सुरभि जैन बनी सचिव

बिजनौर,28 जनवरी ( हि.सं.)। स्योहारा में सामाजिक संस्था रोटरी के बैनर तले नगर में इनरव्हील क्लब का गठन किया गया है।

इनर व्हील क्लब के पर्ल रस्तोगी अध्यक्ष और सुरभि जैन को सचिव चुना गया है । इस मौके पर धामपुर रोड स्थित एक मंडप में इनरव्हील क्लब के गठन की बैठक का आयोजन किया गया ।

इस बैठक में लगभग 20 महिलाओं को क्लब का सदस्य और पदाधिकारी चुना गया। क्लब की सचिव सुरभि जैन ने बताया कि क्लब का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना, महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना, गरीबों की मदद करना ,अशिक्षा और अज्ञानता जैसी समस्याओं को दूर करना है ।

उन्होंने कहा कि यह क्लब रोटरी क्लब स्योहारा संपूर्ण के साथ मिलकर काम करेगा। क्लब के गठन के बाद महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।