उज्जैन: जैन मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ और महावीर स्वामी की नवीन प्रतिमाएं स्थापित

Share

27HREG87 उज्जैन: जैन मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ और महावीर स्वामी की नवीन प्रतिमाएं स्थापित

उज्जैन, 27 जनवरी (हि.स.)।शहर के क्षीरसागर क्षेत्र स्थित श्रीमंधर जैन मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ एवं महावीर स्वामी की नवीन प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसी के साथ शुक्रवार से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो गए।

शुक्रवार को मूंदड़ा कालोनी से चल समारोह निकला। विभिन्न मार्गों से होकर यह श्रीमंधर जैन मंदिर,क्षीरसागर पहुंचा। यहां पर मुनि सुव्रतनाथ एवं महावीर स्वामी की नवीन प्रतिमा की वेदी प्रतिष्ठा की गई। भगवान का अभिषेक पश्चात सिद्ध भगवान के आठ गुणों की प्रतीक आठ ध्वजाएं मंदिर परिसर में फहराई गई। सौ धर्म इंद्र के साथ सभी इंद्रों द्वारा महावीर स्वामी मण्डल विधान की पूजा की। इसी प्रकार जिनेंद्र भक्ति समाहित सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न हुए। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन शनिवार एवं रविवार को भी सम्पन्न होंगे।