नेहा राज का गीत ‘जहरिया दे दा राजाजी’ हुआ रिलीज

Share

24HENT17 नेहा राज का गीत ‘जहरिया दे दा राजाजी’ हुआ रिलीज

मुंबई, 24 जनवरी (हि.स.)। भोजपुरी इंडस्ट्री की सिंगर नेहा राज की आवाज में गाया हर एक गाना दर्शकों के सर चढ़कर बोलता है। अब नेहा राज का नया गाना ‘जहरिया दे दा राजाजी’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने को नवोदित अभिनेत्री खुशी सिंह पर फिल्माया गया है।

गाने में खुशी सिंह के एक्सप्रेशन कमाल के लग रहे हैं, उसके ऊपर उनकी अदाएं दर्शकों को घायल करने के लिए काफी है। इन्होंने गाने में एक दम जबरदस्त परफॉर्म किया है। उनका एक एक लटका-झटका दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। इस गाने में खुशी की वेशभूषा भी कमाल की है। गाने में राजस्थानी कलाकारों का भरपूर उपयोग किया गया है। साथ ही इसको राजस्थान की बेहद ही खास लोकेशन पर शूट किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत ‘जहरिया दे दा राजाजी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक विकास यादव ने दिया है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसके कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल एंड बॉबी जैक्सन हैं। इसको एडिट पंकज सॉ (वुडपेकर्स वी) और डीआई रोहित ने किया है।